फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A bus parked in the roadways workshop caught fire, causing panic

Basti News: रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी बस में लगी आग, मची अफरातफरी

Thu, 14 Aug 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A bus parked in the roadways workshop caught fire, causing panic
रोडवेज बस्ती डिपो कार्यशाला में बस में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो की कार्यशाला में बुधवार सुबह खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि बस के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंची दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बारिश के चलते बिजली गिरने से आग लगने की वजह बताई जा रही है। बस्ती डिपो के कार्यशाला में बस संख्या यूपी 77 एएन 1890 खड़ी थी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक बस से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में पूरी बस आग का गोला बन गई।
विज्ञापन

बस में आग लगी देख रोडवेज कर्मियों ने परिसर में लगे पानी के वाल्व खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेज होने से काबू में नहीं आई। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। 10 मिनट में पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। वर्कशॉप कर्मचारियों ने बताया कि बस में धुआं उठने पर वहां गए तो आग तेजी से फैल रही थी। अधिकारियों को सूचना देने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि आग की घटना का संभावित कारण बिजली गिरना हो सकता है।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed