{"_id":"5a8c77ae4f1c1b78028b586d","slug":"a-batch-strips-hit-the-tree-the-death-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, तीन की मौत
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पलटी पिकअप
- फोटो : बस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नेपाल से बारातियों को लेकर लौट रही पिकअप डुमरियागंज रोड पर सोनहा थाने के कुरथिया के पास मंगलवार भोर में करीब चार बजे एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें सवार 41 बारातियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल ने जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 11 अन्य बाराती घायल हैं। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। श्रावस्ती के बिकौली दरगाह बुढ़वा बाबा से ये बाराती नेपाल के नौगाना में एक शादी में शामिल होने गए थे। हादसा चालक को अचानक झपकी आने की वजह से हुआ।
पिकअप में सवार बारातियों में शामिल एक महिला ने बताया कि एकाएक गाड़ी दाहिनी तरफ सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलटी। हादसे में श्रावस्ती के तिकोली दरगाह बुढ़वा बाबा थाना सोनवा निवासी तबरेज (15) पुत्र अब्दुल और वसीम (16) पुत्र इशाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि असगर (45) ने जिला अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ दिया।
चौकी इंचार्ज असनहरा अनिल सिंह की सूचना पर बस्ती और सिद्धार्थनगर से पहुंची एबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार श्रावस्ती से 41 लोग नेपाल के नौगाना गए थे। बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण गाड़ी में पटरा लगाकर एक और तल बनाया गया था और ऊपर-नीचे लोग बैठे थे। हादसे में जान गंवाने वाले तबरेज, वसीम और असगर ऊपर के तल पर बैठे थे। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।