{"_id":"65-97679","slug":"Basti-97679-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला
Basti
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में सोमवार रात महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राधेश्याम चौरसिया की पत्नी कंचन देवी (32) अपने तीन बच्चों शुभम (09), सत्यम (05), सुंदरम (02) और ससुर कटेश्वर प्रसाद (70) के साथ रहती थी। पति राधेश्याम दो महीने पहले कामकाज के लिए बंगलुरू गया है। सोमवार रात कंचन के कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर बच्चों ने मां को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर राधेश्याम के भाई और गांव के अन्य लोग कमरे के बाहर पहुंच गये। गांव के एक लड़के राहुल को परिवार के लोगाें ने झरोखे के रास्ते कमरे में भेजकर कुंडी खुलवाई। इस दौरान महिला का फंदे से लटकती मिली। घटना की सूचना कंचन के मायके वालों के साथ ही पुलिस को दी गई। एसओ आेंकार सहाय ने कहा कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, मगर फिर भी एहतियातन पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है जिससे मौत की सही वजह पता चल सके।
विज्ञापन