{"_id":"65-97635","slug":"Basti-97635-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईडी-पीडब्लूडी के बीच फंसा मार्ग निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईडी-पीडब्लूडी के बीच फंसा मार्ग निर्माण
Basti
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रामशरण दास योजना में चयनित बभनगांवा खुर्द मार्ग का निर्माण पीडब्लूडी(लोक निर्माण विभाग) और आरईडी(ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) के बीच फंसकर रह गया है। आरईडी के एक्सईएन कहते हैं कि सड़क पीडब्लूडी बनाएगी और पीडब्लूडी के एक्सईएन कहते हैं कि सड़क निर्माण के लिए उनके पास धन ही नहीं हैं। इससे पहले शिवाघाट-पंडूलघाट मार्ग का निर्माण भी इन्हीं दोनों संस्था की वजह से रुका हुआ है।
अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पीआईयू- एक ने बताया कि बभनान टिनिच रोड से बभनगांवा खुर्द का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-8 के तहत होना था, इसके लिए टेंडर भी निकाला गया। मगर जब ठेकेदार ने समय से कार्य पूरा नहीं किया तो अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग परिमंडल बस्ती द्वारा ठेकेदार के नाम गठित अनुबंध को निरस्त कर दिया। इसी बीच रामशरण दास योजना के तहत पीडब्लूडी ने भी बभनगांवा खुर्द मार्ग का निर्माण करने के लिए चयन कर लिया।
जब विभाग को पता चला कि इस सड़क निर्माण आरईडी करा रही है तो एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने आरईडी के एक्सईएन को सड़क निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा। इस पर आरईडी के एक्सईएन ने पीडब्लूडी को पत्र द्वारा सूचित किया कि इस सड़क का निर्माण अनुबंध निरस्त होने के कारण विभाग सड़क का निर्माण नहीं करा सकता।
विज्ञापन
पीडब्लूडी के एक्सईएन बीबी श्रीवास्तव कहते हैं कि सड़क निर्माण के लिए धन तो आरईडी को ही मिला, इसलिए सड़क का निर्माण आरईडी ही कराएगी।