फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आरती कर कुआनो को बचाने का संकल्प लिया

आरती कर कुआनो को बचाने का संकल्प लिया

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सामाजिक संस्था की ओर से कुआनों नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में रविवार को नदी के अमहट तट पर जुटे हजारो लोगों ने संकल्प लिया। कुआनो की जयकार लगाते हुए लोगाें ने हाथ उठाकर नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने को संकल्प दुहराया।
विज्ञापन

प्रयाग से आए शैलेश ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार की शाम को कुआनो आरती कराई। चित्रांश क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुआनो नदी जनपद की जीवनदायिनी नदी है। इससे सभी की आस्था जुड़ी है। इसकी जलधारा में लगातार जहर घोल रहे लोगाें को अब यह समझ लेना चाहिए कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। नदी को पावन और निर्मल बनाने का यह संकल्प आगे भी अभियान के रुप में जारी रहेगा। संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अभी कुआनो बचाओ आंदोलन को गांधीगीरी के जरिए किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि जनपद वासियों को आगे आकर इस अभियान को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन

इलाहाबाद से आए सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, संदीप शास्त्री, आचार्य मनजीत, दामोदर दास, गोविंद सहित अन्य वैदिक जानकारों ने मंत्रोच्चार से आयोजन स्थल को आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में संस्था के लोगाें के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगदीश शुक्ल, डॉ. वीके वर्मा, दिनेश पाल, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, उमेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, प्रेमनाथ गोड़, अजय श्रीवास्तव, अनिल, देवेश, अजीत शुक्ला, प्रदीप चंद्र पांडेय, लालमणि प्रसाद, अंकुर वर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश दुबे, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. पीपी चौधरी, हेमंत मिश्रा, सुनील कुमार, गौहर अली, चंद्रबलि मिश्र, रामचंद्र श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनूप मिश्र, उषा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, रुपाली श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, अरुणा रानी, निधि, रिया, ममता, रीना, गुंजन, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, राहुल श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, सर्वेंद्र नरायन, विशाल पांडेय, मंजू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed