{"_id":"65-97519","slug":"Basti-97519-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजे साथ हुई मां लक्ष्मी की विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजे साथ हुई मां लक्ष्मी की विदाई
Basti
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। धनतेरस के दिन से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा का समापन शनिवार को हुआ। देर रात तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ मां लक्ष्मी को विदाई दी। कुआनो नदी के अमहट घाट पर देर रात प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा विसर्जन हुआ। पुरानी बस्ती से लेकर अमहट घाट तक मेले जैसा दृश्य रहा। ग्रामीणों इलाकों में भी मां लक्ष्मी को भक्तों ने विदाई दी।
बस्ती शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र और कोतवाली में कुल मिलाकर सवा सौ लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनको शनिवार के दिन विधि विधान से विदायी दी गई। धनतेरस के दिन से शुरू हुआ लक्ष्मी पूजा शुक्रवार तक चला। शुक्रवार की शाम को पूर्णाहुति हुई। शनिवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली और अन्य चार पहिया वाहनों पर मां लक्ष्मी, गणपति और सरस्वती की प्रतिमा को रखकर फूलमाला से सजाया गया। इतना ही नहीं, वाहनों पर लाइटों का इंतजाम भी किया गया। अधिकाशं प्रतिमाओं वाले वाहन पर डीजे लगाये गये। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। भक्ति गीतों और मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हर कोई देवी गीतों पर थिरकता हुआ नजर आया। विसर्जन के दौरान पुलिस की व्यवस्था काफी चौकस रही। सीओ सिटी राजेश भारती, शहर कोतवाल रवींद्र कुमार गौतम, समेत कुछ थानो के एसओ भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में सुरक्षा की कमान संभाले नजर आए। पुरानी बस्ती से लेकर अमहट घाट तक पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी जगह जगह लगे रहे। कप्तानगंज और महराजगंज की मूर्तियों का विसर्जन मनोरमा नदी के पेंदा घाट और पंडूल घाट में किया गया। ग्रामीण स्तर पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
मूड़घाट पर हुआ गनेशपुर की प्रतिमाओं का विसर्जन
बस्ती। गनेशपुर क्षेत्र में 27 स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कुआनो नदी के मूड़घाट पर परंपरागत तरीके से किया गया। अतिसंवेदनशील माने जाने वाले गनेशपुर क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान चौकी इंचार्ज अजय शंकर यादव की अगुवाई में गनेशपुर से लेकर मूड़घाट तक लगे रहे। डीजे की धुन पर नाचते गाते युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ा मां लक्ष्मी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान गनेशपुर के प्रधान अशर्फीलाल, पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान, पूर्व प्रधान भगवान मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता शमसुल हसन खान आदि मौजूद रहे।