{"_id":"65-97513","slug":"Basti-97513-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने रुधौली बखिरा मार्ग जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने रुधौली बखिरा मार्ग जाम किया
Basti
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के मुहआर गांव में रुपये के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मार पीटकर एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को रुधौली बखिरा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पुलिस को 24 घंटे के भीतर आरोपियों का गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। करीब दोघंटे से अधिक समय तक मार्ग जाम से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के महुआर ग्राम पंचायत के लोधपुरवा टोला में 22 अक्टूबर को फूल कुमार के घर टेकई पुत्र रामदेव सुर्ती मांगने गए थे। फूल कुमार का आरोप है कि सुर्ती मांगने के बहाने 15 दिन पहले उसके पिता ने भैंस बेचकर जो 30 हजार रुपये घर में रखे थे उसे टेकई ने चुरा लिया। हालांकि बाद में टेकई ने 15 हजार रुपये वापस भी कर दिए। लेकिन 23 अक्टूबर को टेकई का बड़ा भाई जुगानू जब मुंबई से वापस आया तो उसने टेकई को रुपये देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, टेकई, उसका भाई जुगानू, जुगानू की मां और पत्नी झिन्ना देवी ने फूलकुमार के घर चढ़कर फूलकुमार की पत्नी लक्ष्मी के सिर पर हैंडपंप के हैंडंल से वार कर दिया। अन्य सदस्यों को भी जमकर मारा पीटा। इस घटना में लक्ष्मी, फूलकुमार, फूलकुमार के पिता लहुरी और बेटी लाली (03) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर 23 अक्टूबर की रात जिला अस्पताल से लक्ष्मी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। जबकि परिवार के अन्य तीन सदस्यों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
वहीं ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चड़ गया। वे स्थानीय नेता गुड्डू पांडेय की अगुवाई में रुधौली बखिरा मार्ग पर आ गए। शनिवार को दिन में सड़क पर जाम लगा दिया। लंबे समय तक जाम की खबर लगते ही सीओ रुधौली सुरेंद्रधर द्विवेदी और रुधौली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने कहा कि आरोपी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे। निर्धारित समय तक पुलिस उन्हे ढ़ूंढ लेगी। पुलिस इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।