फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छप्पन भोग और प्रसाद का हुआ वितरण

छप्पन भोग और प्रसाद का हुआ वितरण

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से राजेंद्र मोदी के आवास पर अन्नकूट के अवसर पर छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। भोग के पूर्व आरती का आयोजन हुआ, जिसमें ‘श्रीगोवर्धन महाराज-महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहो, तोरे पान चढ़े तोरे फूल चढ़े, तो चढ़ै अूध की धार हो’ और ‘ थाली भरके ल्यारे रे खीचड़ौ ऊपर घी की वाटिकी, जीमों म्हारा श्याम धणी जिमावे बेटी जाटकी, बाबौं म्हारों गांव गयो है न जानें कद आवेगौ, ऊ के भरोसे बैठयौ सांवरा भूखौ ही रह जावेगौ’ जैसे भजनों पर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

भजनों के बाद इस त्योहार मनाने के बारे में शोभा मोदी ने बताया कि ब्रजवासी जब भगवान इंद्र को छप्पन भोग लगा रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें मना कर दिया और इंद्र के स्थान पर गोवर्धन भगवान को भोग लगाने को कहा और ब्रजवासियों ने इंद्र के स्थान पर गोवर्धन का भोग लगाया, जिससे इंद्र भगवान नाराज हो गए और भयंकर रूप से बारिश करने लगे। इससे वहां के सारे घर तबाह हो गए और लोग ब्रज छोड़कर भागने लगे। यह सब देख श्रीकृष्ण ने वहां के लोगों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक धारण कर लिया। उसी दिन से लोग अपने घरों में गोवर्धन को भगवान का रूप बनाकर उनकी पूजा करने लगे। इस मौके पर वर्तिका मोदी नितेश मोदी, पूजा मोदी, कोमल, बबली, मोली, उमंग, राहुल, रजनी खेतान, रवि, श्रद्धा मोदी, सुमन, ललिता, सुनीता मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचायती मंदिर में मना अन्नकूट, भंडारा लगा
बस्ती। मंगल बाजार पुरानी बस्ती स्थित पंचायती मंदिर में अन्नकूट के अवसर पर छप्पन भोग प्रसाद और भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर के पुरोहित हरिकेश मिश्र ने वेद मंत्रों के उच्चारण से हुआ। भोग के पहले आरती का कार्यक्रम हुआ। इस समारोह में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक पंचायती मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सचिव श्याम लाल पंसारी रहे। इस अवसर पर ट्रस्टी बैजनाथ सराफ, सूर्य कुमार वैश्य, राजेंद्र सराफ, कृष्ण गोपाल सराफ, गौरव भारत, राना कृष्ण किंकर सिंह, नंद किशोर साहू, भागवत बरनवाल, अदालत प्रसाद, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, शांतिभूषण त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, आनंद राजपाल, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मोतीलाल वर्मा, अक्षत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed