फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजार सज गए थे। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तो गांधीनगर मेन मार्केट में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। क्या महिलाएं क्या बच्चे सबका उत्साह देखने लायक था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। दीपावली का सुंदर आगाज देखकर मोन मोह जा रहा था।
विज्ञापन

आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगोें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। लोग दीपावली के लिए दीपों से लेकर खील बतासे व धूप, अगरबत्ती की भी खरीदारी शुरू कर दी हैं। शाम को गांधीनगर व पुरानी बस्ती के बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिरों में में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हनुमान मंदिर व जानकी मंदिर में भी लोग शाम को पूजा अर्चना कर रहे थे। हनुमान मंदिर में लगातार जप व भजन का कार्यक्रम चल रहा है। बाजार में जहां दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाआें के अलग से स्टाल लगाए गए हैं। बाजार का नजारा उत्सव जैसा हो गया है। दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग बाजार में खरीददारी को उमड़ने लगे हैं। धनतेरस पर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से झूम रहे थे। बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीद लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी
दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी, गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं। मशहर के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, कटरा आदि जगहों पर रविवार से ही लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टाल लग गए हैं। इन स्टालों पर पहुंचकर लोग अपनी श्रद्धा व क्षमता के अनुसार लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीददारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वेराइटी देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वैलरी।

ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में उमड़ रही भीड़
दीवाली में कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स की ओर उमड़ रही है। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed