{"_id":"65-97366","slug":"Basti-97366-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया
Basti
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुपेलवा के लोगों ने तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थनापत्र पर झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए पुन: तहसील दिवस में आवेदन कर समस्याओं का निस्तारण की मंाग की है। गांव वालों ने तहसील के बाहर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देने आए सुपेलवा के राम मूरत सिंह, भानुप्रताप सिंह, दीनानाथ, नंदलाल, रामबहादुर सिंह, अंगद सोनी, राघवेंद्र उपाध्याय, जीतेंद्र कुमार, भोला सहित अन्य ने बताया कि पिछले तहसील में उन लोगों ने टूटी सड़क को ठीक कराने और नाली का निर्माण कराने सहित इंडिया मार्क हैंडपंप लगाने की मांग की थी। बताया कि नेट के जरिए पता चला कि उन लोगों के मामले में निस्तारण की रिपोर्ट लग चुकी है, जबकि गांव में जांच करने कोई नहीं आया। बताया कि गांव वाले कई सालों ने टूटी सड़क और नाली न होने और पीने के पानी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रशासन गांव वालों की समस्याओं को दूर करने के बजाए गांव वालों को भ्रमित कर रहा है। बताया कि इस प्रार्थनापत्र का अगर सही तरीके से निस्तारण नहीं किया गया तो गांव वाले डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ मारकंडेय शाही ने गांव वालों की समस्या का निस्तारण त्वरित करने का निर्देश दिया।