{"_id":"65-97307","slug":"Basti-97307-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहुओं ने दी संघर्ष की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा बहुओं ने दी संघर्ष की चेतावनी
Basti
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। आल इंडिया आशा बहु कार्यकर्ता सेवा संगठन की सोमवार को बनकटी ब्लॉक पर बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष नीलम शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आशा बहुओं के मानदेय और जीवन बीमा के मुद्दे पर चर्चा की गई। अध्यक्ष नीलम शुक्ला ने कहाकि अब आंदोलन का समय आ गया है। लगातार कहने के बावजूद उनकी मांगों पर अमल नहीं हो रहा है।
श्रीमती शुक्ला ने कहा कि सभी आशा बहुएं ये संकल्प लें कि जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल जाता तब तक प्रदेश व केंद्र सरकार से आर या पार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपना हक लेकर ही रहेंगे। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष विमला यादव ने कहा कि अगर जनवरी तक मानदेय नहीं मिला तो हम सभी आशा बहनें फरवरी में विधान सभा लखनऊ के सामने अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगी। उन्होंने कहा कि अब हम गिड़गिड़ाएंगे नहीं, आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। प्रदेश संरक्षक राजेंद्र प्रसाद रावत ने कहा कि आशा बहुएं 24 घंटे जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन बीमा और मानदेय देना न्याय व समाज हित में है। इसी क्रम में शिवाजी शुक्ला, फू लादेवी, इंद्रावती देवी, रीतादेवी, सुभावती देवी, अन्नपूर्णा देवी, गीता चौधरी आदि ने बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर जसमावती सिंह, संध्या शर्मा, अर्चना त्रिपाठी, निर्मला देवी, किरन देवी, नीलम देवी, शारदा देवी, विजय लक्ष्मी, शीला देवी, मंजू चौधरी, गुड़िया देवी, बदामा, सोनमती, कुसुमकला, रीमा उपाध्याय, प्रेमा देवी, जसमावती सिंह आदि मौजूद रहीं।