फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नए अमहट पुल के पास महिला की चेन लूटी

नए अमहट पुल के पास महिला की चेन लूटी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के नए अमहट पुल के पास से रविवार की शाम पति के साथ दवा कराकर लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निरंकार पुत्र हरीराम निवासी मुसहा थाना पैकोलिया कप्तानगंज ब्लाक में सफाईकर्मी पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ कप्तानगंज कस्बे में रहते हैं। रविवार को वे अपनी बाइक से पत्नी मिथिलेश का इलाज कराने के लिए बस्ती गए थे। शाम छह बजे वह कप्तानगंज वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह हाइवे पर नये अहमहट घाट पुल के पास पटवा धर्मकांटा के निकट पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। जब तक वे कुछ समझ पाते दोनों युवकों ने महिला के गले से चेन खींच ली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई नगदी और जेवर चोरी का मुकदमा दर्ज
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के मंडफ गांव में चोरों ने शनिवार को दिन दहाड़े ही एक घर को निशाना बना लिया। घर का ताला तोड़कर उसमें घुस गए और 38 हजार नगदी के साथी आलमारी में रखे जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के मंडफ गांव निवासी अनिल कुमार शनिवार को दिन में घर का ताला लगाकर बाजार करने सोनहा गए थे। जबकि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र पर गई थीं। इसी बीच चोरो ने मौका देख दीवार फांद उनके घर के अहाते में घुस गए। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कमरे में रखी संदूक से 38 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। जेवर एक लाख से ऊपर के बताए जाते हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब अनिल सोनहा से वापस लौटे। उन्होंने सोनहा पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर ताला तोड़कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed