{"_id":"65-97172","slug":"Basti-97172-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पहिया वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पहिया वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित भुजैनयिा गांव के सामने दो वाहनों की आमने सामने की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। सूचना के बाद वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफ र कर दिया गया।
शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे सल्टौआ से सवारी लेकर बस्ती जा रहे ऑटो और बस्ती से गोंडा जा रही कार वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भुजैनिया गांव के सामने आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसाकाशी निवासी नवीन कुमार पांडेय (25) पुत्र दीनानाथ और आरती पांडेय (23) पत्नी नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। नवीन का दाहिना पैर जख्मी हो गया और आरती के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। इस घटना में पिपराजप्ती निवासी रामपती (40) पत्नी जयराम और सुभावती (35) पत्नी हीरालाल और कन्याकुमारी पुत्री जयराम घायल हो गए। इन लोगों के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। वहीं सोनहा थानाक्षेत्र के शिवकुमार (35) पुत्र रामदुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक गोंडा जनपद के गौरव मित्तल (35) और उनके छोटे भाई विशाल मित्तल (25) पुत्र रामऔतार और अंकित (25) पुत्र ओपी जायसवाल तथा अवधेश कुमार (35) वर्ष घायल हो गए।
पीएचसी सल्टौआ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नवीन कुमार पांडेय, आरती पांडेय और शिवकुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफ र कर दिया गया।