{"_id":"65-97103","slug":"Basti-97103-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी कृषि ने किया बीज गोदाम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी कृषि ने किया बीज गोदाम का निरीक्षण
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। संयुक्त निदेशक कृषि ने शुक्रवार को स्थानीय स्थित राजकीय बीज गोदाम का निरीक्षण किया। सूचना पट्ट पर अनुदान अंकित होना नहीं पाया। गोदाम के कमरों में ताला बंद देख नाराज हुए और गोदाम प्रभारी हरिनरायण को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में बर्दास्त नहीं की जाएगी। मौजूद किसान रमाकांत, वीरेंद्र, रामचंद्र से योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। किसानों ने जेडीए से कहा कि किसानों को बीज गोदाम होने का कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है। बीज कब आया और कब समाप्त हो गया इसकी जानकारी किसानों को नहीं हो पाती। जिसके चलते किसानों को खुले बाजार में मंहगे दामों पर बीज खरीदना पड़ता है। जेडीए ने कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि किसानों ने कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर मौजूद ब्लॉक दुबौलिया के किसान प्रेमनाथ सिंह, विजय पाल चौधरी, अमरनाथ चौधरी, शैलेंद्र सिंह, भइया राम तिवारी, रमेश चौबे ने बताया कि इससे पहले भी इस गोदाम के बारे में अनुदानित बीज न मिलने की शिकायत की जा चुकी है। बावजूद न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई सुधार ही।
विज्ञापन