{"_id":"65-96969","slug":"Basti-96969-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ट्रक लुटेरा गैंग का खुलासा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ट्रक लुटेरा गैंग का खुलासा किया
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर बडे़वन ओवरब्रिज के पास हाइवे पर मंगलवार को ट्रक लुुटेरे गैंग के सदस्यों ने ट्रक को लूट लिया था। बदमाशों ने ट्रक चालक की पिटाई भी कर दी थी। घटना के एक दिन बाद ही कोतवाली पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को हरदिया चौराहे के पास से ट्रक सहित लूट में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल रवींद्र कुमार गौतम की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें आदर्श राय निवासी विधियानी कोतवाली खलीलावाद के पास से एक पिस्टल, कारतूस 32 बोर और चंदन उपाध्याय निवासी परसौनी थाना मनकापुर गोंडा वर्तमान निवास मुखलिसपुर रोड खलीलावाद के पास से एक देसी बदूंक, 5 कारतूस तथा इनके कब्जे से लूट का ट्रक और 250 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इन दिनों ट्रक लूट गैंग हाइवे पर सक्रिय है। आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभी हाल ही में छावनी पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले बदमाशों के गैंग को पकड़ा था।