{"_id":"65-96408","slug":"Basti-96408-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में कूड़ा डाला तो लगेगा अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में कूड़ा डाला तो लगेगा अर्थदंड
Basti
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई। निर्णय हुआ कि सभी वार्डों में विशेष सफाई चलाया जाएगा। मुख्य मार्गों को साफ-सुधरा रखने पर भी निर्णय हुआ। इसके लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया।
निर्णय लिया गया कि ईओ प्रतिदिन किसी एक वार्ड का निरीक्षण करेगें। पिरीक्षण के समस्य वार्ड सदस्य भी साथ में रहेगें। जिन भवन स्वामियों द्वारा मकान के प्रथम व द्वितीय तल के जल निकासी के लिए पाइप की व्यवस्था नहीं किए है और पानी सड़क पर गिरा रहे उन्हें नोटिस दिया जाएगा। साथ ही अर्थ दंड लगाने की भी व्यवस्था बनाने को कहा गया। जो दुकानदार साफ-सफाई के बाद दुकान का कूड़ा नाली व नाले में डाल देते हैं उन्हें नोटिस देने पर सहमति बनी साथ ही दुकानदारों पर अर्थदंड लगाने पर भी निर्णय हुआ। सदस्यों को अवगत कराया गया कि जो बड़े नाले बनवाए जा रहे हैं, उस पर ढक्कन की व्यवस्था की जाए। इस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अगर आगणन में ढक्कन की व्यवस्था नहीं है तो उसे सुनिश्चित किया जाए। सफाई कर्मियों के बीट निर्धारण पर भी सहमति बनी। सदस्यों ने प्रस्तुत किए गए सभी प्रस्तावों पर अपनी मोहर लगा दी। बैठक में सचिव ईओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव, विमला, सुभावती, सर्वेश यादव, अरशद मसूद, इंद्रावती, पिंकी, पूनम, दीपा सिंह, मो. जावेद, आमिना खातून, प्रीतम सिंह, मो. इद्रीश, कमरूलहुदा, जगदीप श्रीवास्तव, शकुंतला, मो. अयूब, सरला शुक्ला, दीप आनंद, सदानंद शर्मा, सरोज, रियाज अहमद, अब्दुल रजा इदु, अजीत कुमार सिंह, संतप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।