{"_id":"65-95749","slug":"Basti-95749-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल एक लाख 60 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल एक लाख 60 हजार निकाले
Basti
Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संतकबीरनगर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा निवासी तेजराम ने एसपी बस्ती को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसका एटीएम कार्ड एक आदमी ने बदलकर उसके खाते से 160500 रुपये उड़ा दिये। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह दुबारा एटीएम से रुपया निकालने गया। तेजराम के अनुसार 18 सितंबर को दिन में चार बजे के करीब वह कोतवाली बस्ती के निकट स्थित एक बैंक के एटीएम में रुपया निकालने गया। अपना पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्ड मशीन में लगाया पर रुपया नहीं निकला। इसी बीच पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम मांगकर मशीन में लगाया और कोड उसने स्वयं लगाया। तीन हजार रुपया निकल गया तो उस व्यक्ति ने एटीम कार्ड वापस कर दिया। तेजराम उसे अपना कार्ड समझकर रख लिया और घर वापस आ गया। बाद में 22 सितंबर को जब रुपये की आवश्यक्ता हुई तो वह एसबीआई के मुंडेरवा एटीएम पर गया। मगर वहां कार्ड लगाने के बाद भी रुपया नहीं निकला। कालसेंटर पर पता किया तो पता चला कि जिस एटीएम का वह प्रयोग कर रहा था वह बहुत पहले ही बंद हो चुका है। तेजपाल को अपने साथ ठगी किये जाने का जब तक एहसास हुआ तब तक उसके खाते से 160500 रुपये निकाले जा चुके थे। उसने पुलिस कप्तान से इस मामले में कार्रवार्र करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन