फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शिकायतों को तत्परता से निपटाएं अफसर

शिकायतों को तत्परता से निपटाएं अफसर

Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। तहसील दिवसों में शिकायतों का निस्तारण न होने से फरियादी निराश हो रहे हैं। बस्ती, हर्रैया और भानपुर में आयोजित तहसील दिवस में कुल 240 मामले दर्ज किए, मगर 14 फरियादियों की ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। सदर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम अनिल कुमार दमेले ने कहा कि सभी अधिकारी तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से और तत्परता के साथ करें। यहां पर कुल 130 शिकायती आवेदन आए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी वीपी श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. जेपी सिंह, एसडीएम रामप्रसाद, एनटी अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक, सीडीओ मारकंडेय शाही ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। कुल 69 मामले दर्ज किए गए। मौके पर पांच का निस्तारण हुआ। राजस्व के 23, पुलिस के 13, विकास के 11, शिक्षा के पांच और अनय विभागों के सात शिकायतें दर्ज की गईं। इस मौके पर एसडीएम महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 41 मामले दर्ज किए गए। इनमें से मात्र चार मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान बैदौला ने निलंबित लेखपाल मुंशी रजा से गांव का चार्ज किसी अन्य लेखपाल को दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने एडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि लेखपाल मुंशी रजा को एसडीएम की ओर से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही हल्के का चार्ज भी किसी अन्य को देने का आदेश भी किया गया है। लेकिन वह किसी को अपना चार्ज नहीं दे रहे हैं। इससे हल्का नंबर 50 का कार्य बाधित हो रहा है। तहसील दिवस में सर्वाधिक विद्युत विभाग सें 12, पुलिस के नौ, राजस्व के आठ, विकास के छह, अभियंत्रण के दो व समाज कल्याण विभाग का एक मामला दर्ज किया गया। राजस्व के दो, पुलिस का एक और विद्युत का एक मामला अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारित करा दिया। इस मौके पर एसडीएम आरबीसिंह, तहसीलदार जंगबहादुर यादव, पुलिस क्ष्ेात्राधिकारी रुधौली सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉ.रंजीत, आपूर्ति निरीक्षक घनश्याम सिंह, जेई विद्युत विवेकसिंह, एडीओ पंचायत रामनगर चंद्र भान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed