{"_id":"65-92878","slug":"Basti-92878-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल किशोर की मौत
Basti
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के उकड़ा शंकरपुर मार्ग पर जमोहना गांव के निकट भूसी लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बुधवार को बुरी तरह घायल 12 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र राम सजीवन निवासी बारहकोनी की बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की शाम को आशीष भूसी लादकर जा रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। उसके दोनों पैर पिस गए थे। परिवारी जन उसे सीएचसी ले गए थे। वहां मौजूद फ ार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफ र कर दिया था। वहां भी डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार वाले लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब आशीष अपना कपड़ा प्रेस करवाने घर से साइकिल से बुधवार की शाम करीब 6 बजे भानपुर जा रहा था। वह अभी जमोहना गांव के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना से नाराज गांववालों ने चालक को पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमर नाथ यादव और आलोक राय ने नाराज गांववालों को समझा बुझा कर शांत कराया था। ट्रक और उसके ड्राइवर को लेकर थाने आ गये।
थानाध्यक्ष सोनहा प्रदीप सिंह ने बताया कि आशीष के नाना भगवती प्रसाद की ओर से तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सोनहा प्रदीप सिंह ने बताया कि आशीष के नाना भगवती प्रसाद की ओर से तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।