फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बैंक शाखा प्रबंधक से की मारपीट, दो पर मुकदमा

बैंक शाखा प्रबंधक से की मारपीट, दो पर मुकदमा

Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाने के कस्बा में स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा में शुक्रवार को एफडीआर का गलत तरीके से भुगतान को लेकर शाखा प्रबंधक को दो लोगाें ने मारा पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दोनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिन में पूर्वांचल बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक अतुल कुमार श्रीवास्तव बैठ कर काम कर रहे थे। इसी बीच दिन में एक बजे के करीब थाने के दुधौरा निवासी अजय मिश्र अपने चाचा गया प्रसाद मिश्र के साथ बैंक में पहुंचे। एफडीआर को भुगतान करने के लिए कर्मियों से कहा। कर्मियाें ने भुगतान से मना कर दिया। इसके बाद दोनाें शाखा प्रबंधक के पास जा पहुंचे। प्रबंधक ने कहा कि एफडीआर दो लोगाें के नाम है। इसलिए दूसरी खातेदार महिला को बुलाकर लाइए तब भुगतान होगा। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। प्रबंधक की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनाें मौके का फायदा उठाकर बैंक से निकल गए। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर दोनाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed