फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शुद्ध पानी के लिए चलेगा जागरूकता सप्ताह

शुद्ध पानी के लिए चलेगा जागरूकता सप्ताह

Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 12 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग के निर्देशों के 20 फ रवरी से 25 फ रवरी तक जिले में ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह के अन्तर्गत पेयजल के उचित रख-रखाव उपयोग, पीने के पानी की गुणवत्ता बनाये रखने, पेयजल श्रोतों के रख-रखाव तथा जल संरक्षण के बिंदुओं पर जन सहभागिता प्रोत्साहित करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि ग्रामीण पेयजल जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। इस कार्यशाला में जन सहभागिता प्रोत्साहित करने के प्रबंध होंगे। सप्ताह के अन्तर्गत जनपद स्तर से विकास खण्ड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षित पेयजल व जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों के साथ पेयजल के सुरक्षित संरक्षण तथा उपयोग पर चर्चा होगी। पेयजल की गुणवत्ता बनाये रखने तथा जल संरक्षण के उपयाें को प्रोत्साहित किया जायेगा। सप्ताह के दौरान जनपद तथा विकास खण्ड स्तर तक जनजागरूकता रैलियां, शिक्षण संस्थाओं तथा पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रचार प्रसार कराये जाएंगे। प्रस्तावित अभियान में नवसंचार माध्यमों के उपयोग से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सीडीओ आईपी पांडेय की ओर से तैयार की जा रही है। इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed