फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ताजिया मार्ग को लेकर विवाद का पटाक्षेप

ताजिया मार्ग को लेकर विवाद का पटाक्षेप

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मोहर्रम के दिन ताजिया के मार्ग को लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र के पंचायती मंदिर के पास विवाद हो गया था। हालांकि पुलिस ने तात्कालिक तौर इस विवाद को निपटा दिया था। मगर अगले साल इसे लेकर फिर न विवाद हो यह प्रशासन को खटक रहा था। ऐसे में डीएम अनिल कुमार दमेले और एसपी वीपी श्रीवास्तव ने विवाद का स्थायी समाधान निकालने की पहल की, जिसमें कामयाबी मिल गई।
विज्ञापन

रास्ते के प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम और एसपी ने इसके निस्तारण के लिए एडीएम राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, एसडीएम के बालाजी, सीओ सदर राजेश कुमार भारती, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप सिंह और दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी एसआई जयप्रकाश की टीम को लगाया। अधिकारियों की टीम का प्रयास रंग लाया। दोनों संप्रदायों के लोगों से बैठक और वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया गया। ताजिया के मार्गों का निर्धारण होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर रमाशंकर गुप्ता, गौरव भारत, मनोज चौरसिया, श्यामलाल, दुर्गा प्रसाद, चुन्नू लाल, सत्य प्रकाश, शक्ति गुप्ता, अली अहमद, अली मुइद्दीन, मो. नसीम, मो. रज्जक अली, मो. असरफ, नवाब अली, मो. हुसैन अधिवक्ता, अब्दुल, मो. शकील, कमरूद्दीन उर्फ कम्मू के अलावा बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed