{"_id":"65-75217","slug":"Basti-75217-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों पर नहीं हो रही सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों पर नहीं हो रही सख्त कार्रवाई
Basti
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मिलावट का कारोबार करने वाले धंधेबाजों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई नहीं करता। सिर्फ जुर्माने की रस्म अदायगी कर ली जाती है। इस धंधे को बंद कराने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की जाती है। जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
दीपावली का पर्व आने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। रविवार को त्योहार मनाया जाना है। इस अवसर पर लोग अपने परिवार का मुंह मीठा कराने में मिठाईयों का प्रयोग करने से भी हिचकने लगे हैं कि कहीं मिठाई के फेर में अपनों के ही स्वास्थ्य को खतरा न हो जाए। वहीं त्योहार को देखते हुए कारोबारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खोआ के कारोबारी मिलावटी सामान मंगाने लगे हैं। वहीं किराने की दुकानाें पर मिलने वाले बेसन, मसाले आदि में भी मिलावट का कारोबार तेजी से चलता है। दीपावली में चंद दिन भले ही बाकी हों, मगर विभाग की ओर से सक्रिय रुप से अभियान नहीं चलाया जा रहा है। शहर के किसी भी दुकान पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग नहीं की गई। 4-14 तक चले अभियान में कुल 6 नमूने ही संकलित किए गए। इसमें सदर तहसील में एक ही रहा।
जल्द चलेगा प्रभावी अभियान
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश प्रताप सिंह का कहना है कि कई बार विशेष अभियान चलाकर छापेमारी कर मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ी जाती है। कानून के तहत कार्रवाई होती है। दीपावली पर भी विशेष अभियान चलाकर छापा मारा जाएगा। किसी को सेहत से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी। जहां तक मिलावटी खोआ का सवाल है कार्रवाई शुरू हो चुकी है। परिवहन निगम के अधिकारियाें से बात की गई है। जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।