फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गणपति बप्पा को धूमधाम से दी गई विदाई

गणपति बप्पा को धूमधाम से दी गई विदाई

Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 18 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पिछले एक सप्ताह से चल रहे गणपति उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह मंगलवार को चरम पर था। मंगलवार को गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई। सुबह से ही पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं के सम्मुख विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ उन्हें उठाया जाने लगा। दोपहर बाद प्रतिमाओं को वाहनों पर लादकर नाचते-गाते श्रद्धालु विसर्जन के लिए निकल पड़। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। शहर की मुख्य सड़क पर गणपति के जयघोष से वातावरण बप्पामय रहा। देर शाम तक अमहट घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस की सुरक्षा मेें पुलिस बल के साथ एसएसबी के जवान भी लगाए गए थ।
विज्ञापन

देरशाम गणपति की प्रतिमाएं अपने स्थल से अमहट घाट पर विसर्जन के लिए रवाना हुईं। युवाओं के साथ ही तमाम श्रद्धालु नाचते-गाते प्रतिमाओं के साथ चल रहे थे। शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक स्थानों से गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए देर शाम कोे अपने पंडालों से निकली। कुछ प्रतिमाओं के साथ डीजे की धुन पर नौजवान झूम रहे थे तो कुछ प्रतिमाओं के साथ चल रहे श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया का जयघोष कर रहे थे। वहीं गांधीनगर क्षेत्र में कंपनी बाग, आवास विकास गेट, फौव्वारा तिराहे और कचहरी के पास स्थित कष्टहर्ता की प्रतिमाएं भी आकर्षक सजावट के साथ अमहट घाट पर विसर्जन के लिए निकली। गणपति प्रतिमाओं के साथ सुरक्षा बलो के जवान काफी मुस्तैद नजर आए। अर्धसैनिक बलों को भी विसर्जन के दौरान लगाया गया था। हर प्रतिमा के साथ विशेष रूप से दो पुलिस कर्मियों की मौजूदगी देखी गई। अमहट घाट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रात में गणपति प्रतिमाओं का कुआनों के अमहट घाट पर विसर्जन किया गया। घाट पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से बिजली, साफ सफाई और चूनाकारी की गई थी। नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से ही घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed