{"_id":"65-60352","slug":"Basti-60352-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में डीएसपी और टांडा में हियुवा नेता की हत्या का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में डीएसपी और टांडा में हियुवा नेता की हत्या का विरोध
Basti
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रताप गढ़ के कुंडा में डीएसपी और अंबेडकरनगर के टांडा में हियुवा के जिलाध्यक्ष की हत्या से क्षुब्ध भाजपा और हियुवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मौन जुलूस निकाला और सरकार को चेतावनी दी है। दोनों संगठनों के लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
भाजपा और हियुवा नेताओं ने इन दोेनों हत्याकांडों को लेकर कई दिनों से विरोध जता रहे हैं। सोमवार को फुटहिया में हियुवा नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी तो मंगलवार को मोटर साइकिल जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। बुधवार को एक बार फिर भाजपा और हियुवा के लोगों ने डीएम कार्यालय पर पहुंचे और डीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में प्रदेश सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कानून के रखवाले ही असुरक्षित हैं तो आम आदमी का क्या होगा। टांडा में हियुवा के जिलाध्यक्ष की हत्या और पोस्टमार्टम से लौटते समय पथराव और आगजनी की गई। इस हत्याकांड के हमलावरों को क्षेत्रीय विधायक बचाने का काम कर रहे हैं। हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रेमसागर तिवारी, अरुण भारती, अरविंद श्रीवास्तव, रवींद गौतम, महेश शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, अजय सिंह गौतम, नंदीश्वर दत्त ओझा, चुनमुन लाल, आदित्य श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. परशुराम साहनी, रमेश गुप्त, श्याम बिहारी गौड़, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अशोक मिश्र, काशी प्रसाद गोड़, हरिओम प्रकाश, अखिलेश शुक्ल, रामरूप दास, विश्वनाथ वर्मा, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, राकेश कुमार गोस्वामी अनूप त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, रवि शुक्ल, अनिल शुक्ल, विवेक चौबे आदि मौजूद रहे।