{"_id":"65-60343","slug":"Basti-60343-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड यूनियंस ने सीओ की हत्या पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड यूनियंस ने सीओ की हत्या पर जताई नाराजगी
Basti
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ने कुंडा में पुलिस अधिकारी की हत्या पर नाराजगी जताई है। बुधवार को न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर बैठक कर प्रदेश मंत्रिमंडल से ऐसे में मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की गई, जिनपर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीटू के संयोजक केके त्रिपाठी और ट्रेड यूनियंस कौंसिल के जिला महामंत्री केके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। इसका प्रमुख कारण मंत्रिमंडल में हत्या, डकैती और बलात्कार जैसे गंभीर धाराओं के आरोपियों को मंत्री बनाकर महिमा मंडित किया जाना है। प्रतापगढ़ के बलीपुर कुंडा में संपत्ति विवाद का दोहरे हत्याकांड में बदल जाना और मौके पर एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर देना सरकार के गिरते इकबाल का परिचायक है। इस घटना से राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रामगढ़ी चौधरी, रतनबाला श्रीवास्तव, मुश्ताक हुसेन, सत्यराम, ध्रुवचंद्र, राजेंद्र प्रसाद रावत, प्रशांत, जगराम गौड़, उर्मिला चौधरी, मो. असलम, विजयनाथ आदि मौजूद रहे।