फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एफडीआई लागू करना देश को गुलाम बनाने की साजिश

एफडीआई लागू करना देश को गुलाम बनाने की साजिश

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि रिटेल में एफडीआई लागू कर देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। खुदरा बाजार में विदेशी कंपनियों को 51 प्रतिशत प्रवेश देना छोटे व्यापारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करना है। इस देश की बहुमूल्य संपत्तियां विदेशी कंपनियों के जरिए देश से बाहर चली जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को दो सौ साल तक गुलाम बनाया। अब जब कई विदेशी कंपनियां देश में व्यवसाय के लिए आएंगी तो देश का हाल क्या होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेसागर तिवारी और यशकांत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। महेश शुक्ल और गोपेश्वर तिवारी ने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी, खाद, बीज की किल्लत, बिजली की समस्या, दिन प्रतिदिन बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ लोगों को चैन से जीने नहीं दे रहा है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भानुप्रकाश मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार अब बालिकाओं को भी जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को नौ सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इस दौरान राजेंद्र गौड़, दयाशंकर मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, विनोद कुमार शुक्ल, पप्पू शुक्ल, अमरीश मणि, गोपाल मद्धेशिया, राजेश द्विवेदी, विवेकानंद मिश्र, अजय सिंह गौतम, गजेंद्र सिंह, चतुर्गन राजभर, रामचरन चौधरी, विजय विहारी तिवारी, विकास बरनवाल, सत्येंद्र कुमार शुक्ल जिप्पी, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, प्रभाकर मणि, सत्येंद्र कुमार पांडेय, कुंदनलाल वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed