{"_id":"65-53367","slug":"Basti-53367-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीके अध्यक्ष, हितेश बने शाखा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीके अध्यक्ष, हितेश बने शाखा मंत्री
Basti
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की जिला शाखा का चुनाव हुआ। इसमें वीके सिंह अध्यक्ष व हितेश चंद्र पांडेय शाखा मंत्री चुने गए। निर्वाचन के बाद शाम को आम सभा की बैठक में लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
मंडल मंत्री भगवंत गुप्ता की देखरेख में कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष व मंत्री के अलावा पीएन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, एसएन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष व सलाउद्दीन सहायक मंत्री चुने गए। देर शाम आम कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियाें के उत्पीड़न, वर्क लोड, कर्मचारियों के सरकारी आवासों की मरम्मत व साफ-सफाई न कराने पर चिंता जाहिर की गई। इसके अलावा 50 प्रतिशत डीए को वेतन में समाहित करने, ठेका श्रमिकों को स्थाई मजदूरों के समान वेतन, न्यूनतम दस हजार रुपये पारिश्रमिक व इसे मूल सूचकांक में शामिल करने, नई पेंशन योजना को समाप्त कर सभी के लिए अनिवार्य पेंशन, कर्मचारी सुविधा के पर्याप्त बजट आवंटन, रेलवे दुर्घटनाआें को रोकने के लिए सेंट्रल पैनल पर दो स्टेशन मास्टर की तैनाती की मांग की गई। हरिहर लोहार को काम के दौरान चोट लगने पर प्रतिकर न देने, डीआरएम के विशेष अवकाश स्वीकृत करने के बाद भी कार्यकारिणी चुनाव के लिए कर्मचारियाें को रिलीव न करने की आलोचना की गई। मंडल अध्यक्ष ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में काम करने की अपेक्षा की। इस अवसर स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, वरिष्ठ हित निरीक्षक एडी शुक्ला, स्टेशन मास्टर भागीरथी प्रजापति, जीसी श्रीवास्तव, एएसएम संतोष शर्मा, उमाशंकर चौरसिया, घनश्याम शुक्ला, असगर अली, रामविलास शर्मा, रवींद्र सिंह, विद्या प्रकाश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा सहित इंजीनियरिंग सेक्शन के कर्मचारी उपस्थित रहे।