फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तीन महीने में नहीं हुई अइलापुल की मरम्मत

तीन महीने में नहीं हुई अइलापुल की मरम्मत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गौर। हलुआ क्षेत्र के कुआनो नदी पर वर्षों से पुल बनवाने का वादा आज तक पूरा नहीं हो सका है। लकड़ी के पुराने पुल से लोगों का आवागमन हो रहा था। लेकिन तीन माह पहले बिजली गिरने से पुल का उत्तरी सिरा क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। इसके चलते अब इस जर्जर पुल से आवागमन ठप पड़ा है। जबकि इस पुल के रास्ते दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

गौर बाजार से हलुआ होते हुए अइलाघाट पुल के रास्ते सोनहा, भानपुर, बस्ती, डुमरियागंज, बढ़नी, अतरौला आदि तमाम जगहों पर इसी मार्ग से लोगों का आना-जाना रहता था। मगर पुल टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्रीय लोगों को भानपुर या जिला मुख्यालय को जाने में करीब 25 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ती है। जबकि यह क्षेत्र कप्तानगंज विधान सभा, हर्रैया तहसील गौर ब्लाक का वार्डर माना जाता है। पुल टूटे लगभग तीन माह बीत गए मगर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली। अइलाकला गांव निवासी राकेश यादव, रामचंद्र चौधरी, सांवडीह के लालजी तिवारी, अशोक वर्मा ने बताया कि इस घाट पर पुल बनवाने का वादा चुनाव के समय सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी करते हैं। मगर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने वादे को पूरा नहीं किया। पुल का निर्माण न होने से गाड़ी वालों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस पुल पर पैदल छोड़कर किसी वाहन से नहीं जा सकते हैं। क्षेत्र के बढ़नी, सांवडीह, अइलाकला, मसही, बलुआचौबे, धाधरिया, कंचनपुर, कोठला, सोनहा, करनपुर, गड़खरा, हलुआ आदि गांवों के लोगों का आना जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed