फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   दीपावली के बाद हियुवा निकालेगी चेतना यात्रा

दीपावली के बाद हियुवा निकालेगी चेतना यात्रा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। हियुवा दीपावली के बाद गांव तक जागरूकता के मकसद से चेतना रैली निकालेगी। शनिवार को आर्य समाज मंदिर गांधीनगर में बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ईओ को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि गांव गांव तक हिंदुत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दीपावली के बाद चेतना यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिला संयोजक विजय आर्य ने शहर में फैली गंदगी, ट्रैफिक समस्या, पार्किंग की बदहाल व्यवस्था आदि पर नाराजगी जताई। कहा कि नपा अध्यक्ष ने चुनाव में वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद एक माह के भीतर स्लाटर हाउस को शहर से बाहर किया जाएगा। मगर वह चार माह बाद भी इसे बाहर नहीं कर पाए। जिला महामंत्री नंदीश्वरदत्त ओझा ने दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था किए जाने की मांग की। कहा कि शहर में लगे हाईमास्ट लाइटों को तत्काल ठीक कराकर रोशनी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा. परशुराम साहनी, बबलू यादव, डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, बृजेंद्र चौधरी, रामदुलारे गौड़, बच्चालाल चौधरी, विनोद मणि त्रिपाठी, अमरनाथ पांडेय, मस्तराम चौधरी, दयाराम, शिव कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed