फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सेक्युलरिज्म से देश की सुरक्षा को खतरा : योगी

सेक्युलरिज्म से देश की सुरक्षा को खतरा : योगी

Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सेक्युलरिज्म देश की सुरक्षा के लिए सवाल बनता जा रहा है। इससे राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। देश में 230 जिले नक्सलवाद और माओवाद की चपेट में हैं।
विज्ञापन

वह बुधवार को बस्ती के टाउन क्लब में हियुवा के संस्थापक प्रदेश संयोजक स्व. विष्णुदत्त ओझा की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित युवा संकल्प दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि विष्णुदत्त ओझा जैसा व्यक्ति हर जिले में हो तो राष्ट्र की कीमत पर राजनीति होनी बंद हो जाएगी। लोग क्षणिक लाभ के लिए मूल्यों और आदर्शों को बेच देते हैं मगर, स्व. ओझा ने पैतृक परंपरा से प्राप्त चरित्र की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया। हर पीड़ित की मदद कर लोगों के प्रिय बन गए। कहा कि अब योग्यता का पैमाना चरित्र से नहीं डिग्री से तय हो रहा है। बाप अपने बेटे को डिग्री एन-केन-प्रकारेण दिलाना चाहता है। उसे डिग्री दिलाकर पैसा कमाने वाली मशीन बना रहा है। मगर स्व. ओझा के पिता डा. रामदेव ने अपने बेटे को संस्कारित और चरित्रवान बनाया और उसे समाज व देश के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। राष्ट्रीय सवालों पर चर्चा में योगी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में सेना तैनात न होती तो राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा बना रहता।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि किसान पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राकेश पांडेय ने स्व. ओझा के संकल्पों को पूरा करने के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया। स्व. ओझा के पिता डा. रामदेव ओझा ने माइक संभाले तो हर कोई भावुक हो गया। कहा कि मुझे बेटे के कंधे पर जाना था, पर नीयत ने ऐसा क्रूर मजाक किया कि बेटा बाप के कंधे पर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमत मिश्र ने की। पूर्व सांसद श्रीराम चौहान, इंद्रजीत मिश्र, हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, नपा की पूर्व चेयरमैन रूपम श्रीवास्तव, सिद्धनाथ महराज, ओमप्रकाश आर्य, अरुण भारती, डा.परशुराम साहनी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, हियुवा के प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, भाजपा के जिला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, सुशील सिंह, प्रेमसागर तिवारी, स्व. ओझा के छोटे भाई नंदीश्वर दत्त ओझा, दिवाकर मिश्र, डा.नागर दास मिश्र, जगदंबा सिंह, ओमप्रकाश, गोपेश्वर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, अतुल सिंह, गणेश नरायन मिश्र, राकेश सिंह बघेल, केएन तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, हरिओम लल्ला, संजय मद्धेशिया, काजू श्रीवास्तव, महेश यादव आदि मौजूद रहे।


प्रदेश में अराजकता का माहौल
हियुवा के संकल्प समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और भय का वातावरण है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। सपा सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा में जुटी हुई है। तुष्टीकरण की नीति अपना कर प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि चार माह में 30 हजार से अधिक ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। पूरी व्यवस्था को सरकार ने अस्थिर कर दिया है। सरकार की मुस्लिम परस्त नीतियों के कारण तीन माह में तीन दंगे हुए। मथुरा, खुर्जा और बरेली के दंगे में हिंदू ही सताया गया और उसी के खिलाफ सरकार के इशारे पर प्र्रशासन ने मुकदमा भी दर्ज कराया। सरकार को चेतावनी दी कि यदि हिंदू विरोधी दंगे बंद नहीं हुए। रोजमर्रा के अपराधाें पर अंकुश नहीं लगा तो हियुवा प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed