फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हादसे में पिता की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

हादसे में पिता की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/मानिकचंद। सिक्टा और सुकरौली गांव के बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

गनेशपुर के चौरवा गांव निवासी कर्मचारी रामराज (55 वर्ष) क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह रविवार सुबह 11 बजे बेटे दिलीप के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में टिनिच की ओर जा रहे थे। स्कूटी उनका बेटा चला रहा था। अभी वे लोग सिक्टा गांव पार कर सुकरौली की ओर से बढ़े थे कि ईंट भट्ठे पर लगे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे रामराज ट्रॉली के नीचे आ गए, जबकि स्कूटी चला रहा उनका बेटा छिटककर दूसरी ओर गिर पड़ा। वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली के बारे में बताया जा रहा है कि वह उसी क्षेत्र में एक भट्ठे पर चलता है।

इधर, जिला अस्पताल से जैसे ही गांव में रामराज का शव पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। गांव के शम्सुल हसन खां, काजू खां, धनुषधारी गुप्ता का कहना है कि रामराज मिलनसार व्यक्तित्व थे। उनकी मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

गनेशपुर चौकी इंचार्ज अजय शंकर यादव ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed