{"_id":"61e6ed306874a079c01d3f85","slug":"99-people-found-corona-positive-basti-news-gkp4241241172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में कोरोना के 99 नए पॉजिटिव, 50 हुए निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में कोरोना के 99 नए पॉजिटिव, 50 हुए निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 99 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जनपद में मंगलवार को 99 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि 478 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। अब तक कोरोना से एक की मौत हुई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 858 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा जिले में पॉजिटिव हुए लोगों में से 50 रिकवर हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर उसे जांच कराया जा रहा है। बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़-भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है। क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हें उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइड लाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई-दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।