फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   96.82 % voting in mlc election

सिद्धार्थनगर-बस्ती सीट पर 96.82 फीसदी मतदान

Fri, 04 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थनगर-बस्ती स्थानीय निकाय खाते के एमएलसी चुनाव में
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जमकर वोटिंग हुई। कुल 96.82 फीसदी मतदान की सूचना मिली है। दोपहर दो बजे तक ही 89.52 फीसदी वोट पड़ चुके थे। कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय क्षेत्र के सभी जिलों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस सीट से से सपा समर्थित उम्मीदवार संतोष यादव उर्फ सनी और भाजपा से प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। इसका फैसला छह मार्च को मतगणना के बाद होगा।

बस्ती-सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले के 37 मतदेय स्थलों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। बस्ती में 14, सिद्धार्थनगर में 14 और संतकबीरनगर जिले में नौ मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए। दोपहर दो बजे तक बस्ती में 1768, सिद्धार्थनगर में 1732 और संतकबीर नगर जिले में 1176 मत पड़े थे।

इस तरह से कुल 5,223 मतों में से 4,676 वोट डाले जा चुके थे। मतदान अवधि की समाप्ति यानी अपराह्न चार बजे तक बस्ती में 1852, सिद्धार्थनगर में 1937 और संतकबीरनगर जिले में 1271 मत पड़े। इस तरह से कुल 96.82 फीसदी मतदान हुआ। 166 वोटरों ने मतदान नहीं किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। बस्ती में 97.62, संतकबीर नगर में 97.54 और सिद्धार्थनगर 95.70 फीसदी मतदान हुआ।

बहरहाल, सुबह के समय मतदान की गति धीमी रही। सदर ब्लॉक परिसर में बने बूथ पर कुल 212 वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। सुबह के दस बजे तक इस बूथ पर सिर्फ 29 वोट पड़े थे। इस समय तक सांसद हरीश द्विवेदी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

बाद में बस्ती सदर के बसपा विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी सीवीओ डॉ जीसी द्विवेदी रहे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाल डीके श्रीवास्तव के हाथ में रही। अर्द्धसैनिक बल भी अपने मोर्चे पर डटे रहे।

वहीं साऊंघाट ब्लॉक के बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान कराया जा रहा था। साढ़े दस बजे तक यहां पर कुल 120 में से 30 वोट डाले गए थे। इस बूथ पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर रामप्रसाद, सीओ सिटी इंतजाम का जायजा लेते रहे। पीठासीन अधिकारी तहसीलदार रुधौली विनोद सिंह रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दीवान सिंह हयंकी भी निगरानी करते रहे।

सल्टौआ में 11 बजे तक 153 में से 27 और दुबौलिया में 11.30 बजे तक 100 में से 42 वोट पड़े थे। दोपहर के बाद मतदान की गति में तेजी आई।

तीनों जिले मतपेटियां यहीं पर जमा होंगी।
बस्ती। तीनों जिलों  बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले की मतपेटियां किसान पीजी कॉलेज में रखी जाएंगी। मतगणना छह मार्च को यहीं पर होगी।

वोटरों को प्रभावित करने की शिकायत की
सदर ब्लॉक पर बने बूथ पर भाजपा के मतदान अभिकर्ता राकेश श्रीवास्तव ने पीठासीन अधिकारी से सपा जिलाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख के पति पर राजकपूर यादव पर एजेंट बनने का गलत फायदा उठाकर वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। बाद में वोट डालने पहुंचे सांसद से भी शिकायत की। सांसद ने पीठासीन अधिकारी से शिकायत की। वे उनको साथ लेकर दोबारा अंदर गए और तसल्ली कराया।

वोटरों की ली जाती रही तलाशी
गेट पर घुसते ही एलआईयू के दरोगा और सिपाही मेडल डिटेक्टर से वोटरों की तलाशी लेते रहे। जिसके पास भी मोबाइल आदि मिला उसको तत्काल बाहर कराया। फिर अंदर जाने दिया।

रामनगर ब्लॉक : 110 वोट पडे़
भानपुर। एमएलसी चुनाव के बृहस्पतिवार को रामनगर ब्लॉक में 115 में से 110 लोगों ने वोटिंग की। इसमें 52 महिला और 58 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रेक्षक राजेश बहुगुणा ने ब्लॉक का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरएन मल्ल, बीडीओ केपी त्रिपाठी सहित थानाध्यक्ष सोनहा निर्भय नारायण सिंह सहयोगियों व आईटीबीपी के जवानों के साथ डटे रहे। वहीं पटवरिया के प्रधान मो. सफी, जमोहना के बीडीसी सदस्य दामोदर ,भानपुर की मीरा,मझौवा लाल सिंह की मीना, बगडीहा खास के प्रधान सोनू ने मतदान नहीं किया।  

जिले में खूब हुआ मतदान
बस्ती। स्थानीय निकाय खाते के चुनाव के लिये जिले के 14 विकास खंडों में बनाये गए मतदान केंद्रों पर भी जमकर वोट पड़े। रामनगर 110, रुधौली 116, परशुरामपुर 149, गौर 175, विक्रमजेात 112, सल्टौआ 146, हर्रैया 135, साऊंघाट 119, कप्तानगंज 99, दुबौलिया 96, सदर 211, बहादुरपुर 140, बनकटी 135 और कुदरहा ब्लॉक में कुल 111 मत पड़े। पूरे जिले में कुल 1852 मत पड़े, जोकि 97.62 फीसदी है।

बैरिकेडिंग के चलते राहगीर परेशान
कप्तानगंज। ब्लाक में मतदान के चलते मेन चौराहे से सर्विस रोड पूरी तरह से बंद रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साप्ताहिक बाजार होने  से क्षेत्रीय लोग अपनी जरूरत का सामान नहीं खरीद पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed