फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा

ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा

Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा
फोटो
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों संग एसडीएम ने की मंत्रणा
आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए फरमान का दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। लेखपालों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे आय, जाति, निवास के मामलों को देखते हुए सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों के साथ एसडीएम ने बैठक की। प्रभावित हो रहे कार्यों में सहयोग की अपील की।

लेखपालों की हड़ताल से लंबित हो रहे कार्यों के लिए शासन के फरमान के अनुपालन में एसडीएम रमेश कुमार व तहसीलदार नवीन प्रसाद ने रामनगर और सल्टौआ ब्लॉक के सभी ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने सभी कर्मचारियों को सरकारी आदेश का हवाला देते हुए आय, जाति और निवास के प्रभावित हो रहे कार्यों को करने के लिए सहयोग मांगा। इन्हें जारी करने में बरती जाने वाली सावधानियों से भी लोगों को अवगत कराया। कहा कि यदि प्रमाण पत्रों की बाबत रिपोर्ट लगाने में किसी प्रकार की असुविधा महसूस हो तो तत्काल संबधित राजस्व निरीक्षक अथवा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सभी राजस्व निरीक्षकों और अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी कर्मचारियों को दिए गए। बैठक में रामनगर और सल्टौवा ब्लॉक के सभी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed