फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्राम निधि में गोलमाल करने वालों पर दर्ज होगा केस

ग्राम निधि में गोलमाल करने वालों पर दर्ज होगा केस

Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ग्राम निधि में गोलमाल करने वालों पर दर्ज होगा केस
बस्ती। जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल ओझा ने ग्राम निधि प्रथम के धन का गोलमाल करने वाले सचिवों और प्रधानों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी। आडिट न कराने वाले ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों से खर्च किए धन का उपभोग प्रमाण मांगा गया, न देने वाले क्षेत्र पंचायतों को अगली किश्त जारी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग का सारा फोकस वर्तमान समय में गांवों को खुले में शौच करने का मुक्त कराने पर है। बताया कि अभी भी कई ऐसे गांव हैं, जहां की बहुओं को इस लिए एक समय का भोजन दिया जाता है, ताकि वह दिन में शौच करने न जाएं। बताया कि भरपेट भोजन न मिलने से इन बहुओं के सेहत खराब हो रहे हैं। डीपीआरओ ने इसके लिए समाज के सभी वर्गो से अपील की है कि पहले वह शौचालय का निर्माण कराएं, फिर बेटों की शादी करें। बताया कि अगर किसी के पास शौचालय नहीं हैं तो व कार्यालय में आकर आवेदन कर सकता है, विभाग शौचालय निर्माण की व्यवस्था कराएगी। विभाग के पास इस मद में धन की कोई कमी नहीं है। बताया कि उनके संज्ञान में अंत्येष्टि स्थल में हुए गोलमाल की जानकारी है, और वह खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं, बताया कि अभी तक वह हर्रैया के रमया व महादेव, बनकटी ब्लॉक के बेलसूई, खोरिया व पुरैना खास में निर्मित कराए गए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण देख चुके हैं, जो कमियां मिली उसे ठीक करने के निर्देश दिए गएं है। बताया कि जो गांव खुले में शौच से मुक्त होगा उसके विका के लिए सरकार की ओर से 12 स 20 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस धन से गांव में सालिड बेस्ट मैनेजमेंट के तहत जल निकासी से लेकर अन्य विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

--------------
सोहन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed