फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9 roads demand for Reconstrction

Basti News: शहर की नौ सड़कों का शासन ने मांगा ब्योरा

Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
9 roads demand for Reconstrction
मरम्मत के लिए शहर की नौ सड़कों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन

बस्ती। शहर के नगर पालिका की प्रमुख सड़कों का निर्माण अब पीडब्ल्यूडी कराएगी। इसके लिए पालिका ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सड़क का हस्तांतरण कर दिया है। प्रशासन की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने पालिका से एनओसी के बाद डीएम प्रियंका निरंजन की संस्तुति पर निर्माण को हरी झंडी देते हुए शासन की सहमति के लिए फाइल भेज दिया है। अब इस प्रस्ताव पर शासन ने पीडब्ल्यूडी से सड़क का संपूर्ण ब्योरा मांगा है।
नगर पालिका क्षेत्र की तकरीबन बीस किलोमीटर प्रमुख मार्ग पर यात्रा करना आसान नहीं रह गया है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे जहां मार्ग पर चलना आसान नहीं है वहीं वाहनों के साथ हड्डी रोग की बीमारी भी हो रही है। करीब वर्ष भर से जर्जर इन मार्गों को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने पालिका व पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक कर इसके बेहतर निर्माण की पहल की। इस मार्ग को बनवाने में आ रही बाधा की जानकारी लेने के बाद डीएम ने पालिका प्रशासन को इन मार्गों के हस्तांतरण का निर्देश दिया। इसे पीडब्ल्यूडी को देने की सहमति पालिका ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड से की। इसके बाद इन मार्गों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि शासन ने नौ सड़कों का पूरा ब्योरा मांगा है। इसमें सड़क की चौड़ाई, लंबाई, मोटाई के अलावा पटरियों के स्थिति की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन सड़कों की पीडब्ल्यूडी ने बनवाने का किया है प्रस्ताव
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहा से डीएम आवास होते हुए भुअर निरंजनपुर जेल रोड कंपनी बाग चौराहे तक
- पुलिस लाइन से निरीक्षण गृह होते हुए कबीर तिराहा तक
- बड़ेवन कंपनी बाग मार्ग के सुभाष चौक से बस्ती कांटे मार्ग नेहरू तिराहा तक- मालवीय मार्ग
- कांटे मार्ग के रोडवेज तिराहे से दक्षिण दरवाजा होते हुए रेलवे स्टेशन से शुगर मिल तक
बडे़ वन कंपनी बाग से रौता चौराहे तक
- पुराना डाकखाना से विकास भवन होते हुए कटरा पानी टंकी तक
- बड़े वन कंपनी बाग मार्ग के तहसील रोड तिराहे से कलेक्ट्रेट होते हुए पं. अटल बिहारी वाजपेयी आडीटोरियम तक
- एनएच-28 मूड़घाट चौराहे से कटरा तिराहा तक
- कांटे मार्ग अस्पताल चौराहा से दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, करुआ बाबा तिराहा, पांडेय बाजार चौक होते हुए बांसी मार्ग नगर पालिका सीमा तक
सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed