फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   856 vehicles register trapped

856 वाहनों का पंजीकरण फंसा

Sun, 23 Apr 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 23 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
सस्ती गाड़ी खरीदकर मोटर मालिक की दुश्वारिया बढ़ गई हैं। ऑफर देकर एजेंसियों ने 31 मार्च तक बीएस 3 मानक के वाहन शोरूम से बेच दिए। 31 मार्च आधी रात रजिस्ट्रेशन बंद हो गया। तय अवधि में रजिस्ट्रेशन न करा पाने वाले जिले के 856 वाहनों के मालिक अब परेशान हैं ये शोरूम के मालिकों पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।
विज्ञापन


आरटीओ दफ्तर में 31 मार्च तक 1195 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ। इसमें दो पाहिया 1090 व चार पाहिया 105 वाहन शामिल हैं। जबकि 90 चार पाहिया व 766 दो पाहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय में नहीं हो सका। सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-3 मानक के वाहनों पर 31 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी। जिससे वाहन निर्माता कपंनियों के हाथ पाव फूल गए। आन फानन में गाड़ियों के दाम घटा दिए। शोरूम में हर गाड़ी पर छूट की कीमत आठ हजार से 20 हजार तक थी। बाइक के अलावा आटो, जीप, कार के शोरूम पर भीड़ लग गई। अखबारों और न्यूज चैनलों से जानकारी होते ही लोग जुगाड़ लगा कर छूट के वाहन लेने लगे। जिले में 29 मार्च को नो स्टॉक का बोर्ड लग गया। अंतिम समय तक लोग छूट का लाभ लेना चाह रहे थे। 
विज्ञापन


आरटीओ आफिस में रात 12 बजे तक कर्मचारियों ने काम किया। 31 मार्च बीतने के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो गया। छूट की लूट में शामिल लोग अब रजिस्ट्रेशन न होने से परेशान हैं। एजेंसी मालिक आरटीओ पर जान बूझकर वाहनों का रजिस्ट्रेशन न करने का आरोप लगा रहे हैं। एजेंसी मालिकों का कहना था कि वाहन के कागजात रकम सहित संभागीय परिवहन कार्यालय में भेज दिया गया था। लेकिन सुविधा शुल्क न देने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। अब ग्राहक उन्हें परेशान कर रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरटीओ का कहना है कि 31 मार्च तक बिके वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिन वाहनों का पंजीकरण तय समय में नहीं हो सका था उनको अनुमोदन के लिए विभाग को भेजा गया है। वहां से सहमति मिलने पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed