Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   85 police personnel, including an inspector and 16 outpost in-charges, transferred

Basti News: इंस्पेक्टर, 16 चौकी इंचार्ज समेत 85 पुलिसकर्मी बदले

Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
85 police personnel, including an inspector and 16 outpost in-charges, transferred
बस्ती। एसपी ने 16 चौकी इंचार्ज समेत कुल 84 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। एक निरीक्षक की भी तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है। एसपी ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षक साहेब कुमार को दुबौलिया थाना के उमरिया चौकी प्रभारी से हटाकर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव को गांधीनगर चौकी से हटाकर मुंडेरवा थाना के खझौला चौकी भेजा गया है। खझौला चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी को सिकंदरपुर चौकी की जिम्मेदारी मिली है। सिकंदरपुर के चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा को सोनहा थाना भेजा गया है। विक्रमजोत के चौकी इंचार्ज सभाजीत मिश्रा को महादेवा चौकी, जबकि महादेवा के चौकी इंचार्ज जालंधर प्रसाद को रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज चौकी इंचार्ज जयविंद कुमार को एंटी थेफ्ट टीम में भेजा गया है। गैर जनपद तबादले के चलते गणेशपुर के चौकी इंचार्ज अर्जुन यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पर मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नायक भेजा गया है। थाना परशुरामपुर में तैनात उपनिरीक्षक अजीत कुमार को मेडिकल कॉलेज चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर के चौकी इंचार्ज हरिराय को रुधौली थाना भेजा गया है। नगर थाना करहली चौकी इंचार्ज राममणि उपाध्याय को उमरिया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाना में तैनात इंद्रजीत कुमार गौड़ को करहली चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
पुलिस लाइंस से गिरीश चंद्र त्रिपाठी को मड़वानगर चौकी की जिम्मेदारी मिली है। पुरानी बस्ती थाना के हंडिया चौकी इंचार्ज बृजमोहन सिंह को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है। उनकी जगह पर सुभाष यादव को पुलिस लाइन से भेजा गया है।
बड़ेवन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को दक्षिण दरवाजा चौकी की जिम्मेदारी मिली है। दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी को लालगंज थाने के कुदरहा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कुदरहा चौकी इंचार्ज रुदल बहादुर सिंह को मुंडेरवा थाना भेजा गया है।

छावनी थाना के अमोढ़ा चौकी इंचार्ज राधारमण यादव को लालगंज थाना में भेजा गया है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन्स से गिरजेश कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन्स से अमित कुमार को बड़ेचन चौकी, रौता चौकी इंचार्ज कामेश्वर मिश्र को गांधीनगर, पुलिस लाइन्स से कृष्ण कुमार सिंह को रौता चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed