{"_id":"625dabbf2369b815750fcf7b","slug":"84-kosi-parikrama-reached-hanuman-bag-chakohi-basti-news-gkp4338206178","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग चकोही पहुंचीं चौरासी कोसी परिक्रमा, भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग चकोही पहुंचीं चौरासी कोसी परिक्रमा, भव्य स्वागत
विज्ञापन
द्वितीय पड़ाव हनुमान बाग चकोही पहुंचीं 84 कोसी परिक्रमा, हुआ भव्य स्वागत
दुबौलिया ( बस्ती)। चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था सोमवार सुबह करीब दस बजे तक दूसरे पड़ाव हनुमान बाग चकोही पहुंच गया। यहां पहुंचते ही साधु संतों और श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल, नगाड़े व पुष्पवर्षा कर सभी का स्वागत किया। क्षेत्रीय ग्रामीण और समाजसेवियों ने परिक्रमार्थियों के सेवाभाव में कोई कसर नहीं छोड़ा।
प्रथम पड़ाव स्थल रामरेखा छावनी से परिक्रमार्थी सोमवार भोर में ही रवाना हो गए। वे रामजानकी मार्ग, कसैला बाबू के रास्ते चकोही पहुंचे। तेज धूप और नंगे पांव चलने के बावजूद साधु -संतों और श्रद्धालुओं का हौसला देखने लायक था। स्थानीय लोगों ने श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे संत गयादास ने बताया कि नेपाल सहित पूरे देश से करीब 21 सौ साधु संत परिक्रमा में हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि सामान्य श्रद्धालुओं की संख्या की गिनती नहीं की गई है।
द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही में ही सभी रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार भोर में सरयू नदी स्थित शेरवा घाट के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को नदी पार कर अयोध्या स्थित शृंगी ऋषि के आश्रम में साधु-संतों का जत्था पहुंचेगा। बताया कि पंचकोसी, चौहदकोसी और 84 कोसी परिक्रमाएं होती हैं। इन सबमें 84 कोसी परिक्रमा का सर्वाधिक महत्व है। जनपद बस्ती का करीब 50 किलो मीटर हिस्सा परिक्रमा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
साधु-संतों ने पंच अग्नि में बैठकर किया मंत्रों का जाप
- हनुमान बाग चकोही में सोमवार सुबह 10 बजे परिक्रमार्थी पहुंच गए। चकोही पहुंचे ही साधु संतों ने पंच अग्नि जलाना शुरू कर दिया। इसके बाद गर्मी की तपिश में पंच अग्नि के बीच बैठकर मंत्रों का जाप शुरू हुआ। यह दृश्य दिन भर स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा।
--
सुविधाओं के साथ चिकित्सक और पुलिस रही मौजूद
- हनुमान बाग चकोही में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की पहल तमाम सुविधाएं विकसित की गई हैं। मंदिर परिसर में धर्मशाला, सोलर लाइट, रसोई घर, शौचालय, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्थाएं चकाचक मिलीं। दुबौलिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रभाकर चौधरी मय टीम परिक्रमार्थियों की सेवा में जुटे रहे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।