फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Kosi Parikrama Marg will be built for 36 km

Basti News: प्रथम फेज में 36 किमी तक बनेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग...जमीनों का मूल्यांकन शुरू

Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama Marg will be built for 36 km
53 गांवों से होकर गुजरेगी टू-लेन विद पेप्ड सोल्डर सड़क, चिह्नित कर ली गई जमीन, नवंबर से काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन


छह फेज में बनाया जाएगा 250 किमी लंबा परिक्रमा मार्ग, खर्च होंगे ढाई हजार करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम फेज का निर्माण मखौड़ा धाम से शुरू होगा। यह सड़क टू-लेन विद पेप्ड सोल्डर यानी 10 मीटर चौड़ी बननी है। जिले में 36 किमी लंबी यह सड़क 53 गांवों से होकर गुजरेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 50 गांवों में थ्री-डी यानी जमीन चिह्नांकन का कार्य भी पूरा हो चुका है। इस पर दिसंबर से काम शुरू होने की उम्मीद है।
भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या धाम के चारों तरफ की 84 कोसी परिक्रमा का शास्त्रीय विधान है। हजारों की संख्या में साधु-संत हर साल पैदल यह परिक्रमा करते हैं। इसकी शुरुआत बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से होती है। फिर यहीं आकर समाप्त होती है। परिक्रमा मार्ग पर कई जगह सड़कें नहीं है तो कुछ जगहों पर पुल। जिले के दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के हनुमान बाग में विश्राम के बाद श्रद्धालु नाव से सरयू पार आंबेडकरनगर जनपद में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

शासन ने कुल 231.858 किमी लंबे परिक्रमा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी है। छह फेज में टू-लेन दस मीटर चौड़ी यह सड़क बनाई जानी है। इस पर 2,533 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बस्ती जिले में इसकी प्रस्तावित लंबाई 36 किमी है। आंबेडकरनगर में पांच, अयोध्या में 102.94, बाराबंकी में 16.94 व गोंडा में 66.14 किमी लंबाई निर्धारित की गई है। इसके निर्माण और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रखंडों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

900 करोड़ रुपये से बस्ती में बनेगा परिक्रमा मार्ग
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बस्ती जिले में होने वाले प्रथम फेज के निर्माण पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें जमीन का अधिग्रहण मूल्य भी शामिल है। यह टू लेन सड़क मखौड़ा धाम से शुरू होकर छावनी, महूघाट, हुनमानबाग चकोही, रामबाग व सांड़पुर से सरयू नदी पार कर आंबेडकरनगर के शृंगी ऋषि के आश्रम तक बनाई जाएगी। यहां से दूसरा फेज शुरू होगा। टू-लेन सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें मुख्य सड़क की चौड़ाई सात मीटर होगी। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। इस तरह की दो सड़क परियोजनाएं यहां मूर्त रूप ले चुकी हैं। रामजानकी मार्ग और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग इसमें शामिल है। टू-लेन परिक्रमा मार्ग की अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन और रामजानकी टू-लेन मार्ग पर क्राॅसिंग भी होगी। इसके अलावा सरयू नदी पर इस सड़क पर नया पुल भी मिलेगा।
...
मूल्यांकन में जुटा भूमि आधिपत्य विभाग
डीएम के निर्देश पर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में इधर तेजी आई है। चिह्नांकन के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब भूमि आधिपत्य विभाग अधिग्रहण क्षेत्र की संपत्तियों के मूल्यांकन में जुटा हुआ है। बिजली निगम, वन विभाग, जलनिगम, सिंचाई आदि विभागों से परिसंपत्तियों की मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आने के बाद काश्तकारों की भूमि के रजिस्ट्री कराने का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रशासन का दावा है कि नवंबर के अंत तक जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
...
सड़कों का बिछेगा संजाल
अयोध्या से सटे जिले के पश्चिमी हिस्से में सड़कों का संजाल बिछने वाला है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के साथ जिले के सीमावर्ती गांवों से होकर गुजरने वाली अयोध्या रिंग रोड परियोजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। डीएम खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

...
कोट
परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए 50 गांवों में थ्री-डी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। भूमि आधिपत्य विभाग से डिमांड भी मांगी गई है। जैसे ही विभाग को डिमांड प्राप्त होगा, अधिग्रहण के लिए धन मुहैया करा दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द इस परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-आरके वर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी- एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed