{"_id":"634c3b9485e722320b79a4ec","slug":"8373-candidates-appeared-in-pet-at-26-centers-basti-news-gkp454279966","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 केंद्रों पर पीईटी में शामिल हुए 8373 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 केंद्रों पर पीईटी में शामिल हुए 8373 परीक्षार्थी
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद बस स्टेशन पर पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : BASTI
26 केंद्रों पर पीईटी में शामिल हुए 8373 परीक्षार्थी
बस्ती। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। यहां 26 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 12072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, मगर केवल 8373 इम्तिहान में शामिल हुए। 3699 ने परीक्षा छोड़ी। प्रशासन के अनुसार, यहां शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा पूरी करा ली गई। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। दोनों पालियों में केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही।
जिले में पीईटी के लिए शहरी क्षेत्र में ही केंद्र बनाए गए थे। सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों की केंद्रों पर लाइन लग गई। प्रशासन के निर्देश के अनुसार, सभी सेंटरों पर 9.30 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश देने की व्यवस्था बनाई गई थी। इस वजह से केंद्रों पर शांति बनी रही।
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व वेब कास्टिंग की व्यवस्था बनाई थी। परीक्षा के लिए सभी सेंटरों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित चार एसडीएम भी परीक्षा पर नजर रखे रहे। उनकी गाड़ियां दिन भर सेंटरों पर चक्कर काटती रहीं।
विज्ञापन
पीईटी के नोडल अधिकारी एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी ताकत से जुटा रहा। कहीं कोई विवाद नहीं हुुआ और न तो कोई नकलची पकड़ा गया। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे को सक्रिय कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों के कक्ष की वेबकास्टिंग भी कराई गई है।
यातायात के लिए बनाई गई थी व्यवस्था
यातायात निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए यातायात की पूरी टीम व सिविल पुलिस की ड्यूटी सुबह से देर रात तक लगाई गई थी। परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो इस पर भी पुलिस ने नजर रखी। सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात रही।
80 निगम व 25 अनुबंधित बसों को लगाया गया
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पीईटी परीक्षा में परीक्षार्थियों को लाने ले जाने के लिए 80 निगम की, जबकि 25 अनुबंधित बसों को लगाया गया था। सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया गया, जिससे परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो।