Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   83 couples tied the knot at a mass wedding.

Basti News: सामूहिक विवाह में 83 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Sat, 21 Nov 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
83 couples tied the knot at a mass wedding.
रुधौली में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल नवविवाहित जोड़े।
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को मुंडेरवा और रुधौली में कुल 83 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच एक-दूसरे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार के साथ सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रुधौली संवाद के अनुसार, अरदा स्थित मैरिज हॉल में 76 जोड़ों का विवाह हुआ। इनमें रुधौली ब्लॉक के 69 और नगर पंचायत रुधौली के सात जोड़े शामिल रहे। गायत्री शक्तिपीठ से आए आचार्य बृहस्पति, रितेश, रामकृपाल और श्रवण कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी है। इससे बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभाने में परिवारों को आर्थिक मदद मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने नवदंपतियों से आपसी विश्वास, तालमेल और सम्मान के साथ गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अतिथियों ने सभी जोड़ों को उपहार भेंट किए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एडीओ समाज कल्याण प्रीति वर्मा, रोहित चौधरी, अखिलेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा संवाद के अनुसार, कस्बे के सात जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उद्घाटन किया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। राम प्रकाश मिश्रा, अन्नू, झिनकू चौधरी, किसमत अली, चंद्र मोहन भट्ट, शिवम भट्ट और अंकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed