फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आशा कार्यकर्ताओं ने राज्यकर्मी का दर्जा मांगा

आशा कार्यकर्ताओं ने राज्यकर्मी का दर्जा मांगा

Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने राज्यकर्मी का दर्जा मांगा
आशा वर्करों ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा
विज्ञापन

साथ में संगिनियों ने भी जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आशा बहू स्वास्थ्य समिति ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर राज्य कर्मचारी का दर्जा और निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की है। आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। साथ ही भाजपा नेताओं से चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने की मांग की।
समिति की मंडल अध्यक्ष सुशीला देवी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जुटीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। आशा और संगिनी को संबोधित करने करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं अमित शाह ने जनसभाओं में वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर आशा कार्यकर्ताओं का भविष्य सुरक्षित होगा। निश्चित मानदेय दिया जाएगा। सत्ता में आने के बाद पूर्व में किया गया वादा भाजपा नेता भूल गए और आशा और संगिनी के हितों को हाशिये पर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष कंचन राव ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के मामले में आवश्यक कदम उठाने में हीलाहवाली कर रही है। आरोप लगाया कि अल्प मानदेय और सुविधाएं देकर सिर्फ शोषण किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य योजनाओं और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने में योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी 28 अक्तूबर तक राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय सुनिश्चित नहीं किया गया तो 29 से ईको गार्डन लखनऊ में प्रदेश भर की आशा और संगिनियां बेमियादी धरना देंगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। ज्ञापन देने वालों में रेखा चौधरी, प्रमिला गुप्ता, परमशीला सिंह, गौरा त्रिपाठी, अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, इन्द्रावती त्रिपाठी, अन्नपूर्णा, सरिता सिंह, प्रतिभा पांडेय, किशलावती, शैलेन्द्री श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed