{"_id":"5b48e0c34f1c1b40748b4613","slug":"81531502787-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगी घाघरा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगी घाघरा, ग्रामीणों में दहशत
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
तटबंध का निरीक्षण करते तहसील प्रशासन और अधिसासी अभियंता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। एक बार फिर घाघरा ने दहशत बढ़ा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरिया-चांदपुर तटबंध पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है जिससे तटबंध किनारे बने बेस अब डूबने लगे हैं। तटबंध के किनारे बसे दर्जनों गांवों के परिवारों की नींद उड़ने लगी है। गांववालों का कहना है कि एक महीने में दूसरी बार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी तक बाढ़ खंड विभाग खाली हाथ है। तटबंध पर एक भी बोल्डर नहीं पहुंचा है। ऐसे में तटबंध मिट्टी के भरोसे कैसे बचेगा। दूसरी ओर जलस्तर बढ़ने से नदी खलवा और खजांचीपुर गांव के मध्य कटान कर रही है जो तटबंध की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ खंड विभाग खलवा गांव के पास चार नए कटर का निर्माण करा रहा है।
जलस्तर बढ़ने की सूचना पर तटबंध का हाल जानने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रभारी एडीएम आरडी पांडेय, एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ला व तहसीलदार मोहम्मद जसीम पहुंचे। बाढ खंड के अधिकारियों के साथ कटरिया चांदपुर तटबंध पर हो रहे कार्यों का जायजा लिया। खलवा गांव के पास बन रहे चार नए कटर के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। चांदपुर गांव के पास बने ठोकर नंबर तीन के बहे हुए हिस्से की मरम्मत करने को कहा। बोरियों में भरी जा रही मिट्टी की मात्रा कम होने से नाराजगी जताई। इस मौके पर अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी, एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई विजय प्रकाश, गणेश पाठक, अरमान सिंह, सुरेश सिंह, खनन सिंह और उमेश सिंह आदि मौजूद थे।