फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रेलवे फाटक नहीं खोला तो तोड़ दिया केबिन का गेट

रेलवे फाटक नहीं खोला तो तोड़ दिया केबिन का गेट

Sat, 28 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक नहीं खोला तो तोड़ दिया केबिन का गेट
train

विज्ञापन

बस्ती। आती हुई ट्रेन को नजरंदाज कर मनबढ़ों ने गेट मैन पर फाटक खोलने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो मनबढ़ केबिन का गेट तोड़कर भाग गए।
रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 207 पर तैनात गेटमैन महेश चंद के मुताबिक शनिवार दोपहर में अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी आने का सिग्नल हुआ था जिससे फाटक बंद कर दिया गया। इसी बीच पहुंचे दो अज्ञात युवक गेट खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए ऊपर केबिन में आ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों ने सीढ़ी के पास लगा दरवाजा तोड़ दिया और टेलीफोन केबिल तोड़ने का प्रयास करने लगे। विवाद बढ़ता देखकर आसपास के लोग जुट गए। गेटमैन ने घटना की सूचना डायल 100 और स्टेशन प्रबंधन को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों भाग गए।

यहां बता दें कि कुशीनगर में दो दिन पहले ट्रेन की चपेट में स्कूल वैन आ जाने से 13 बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं बृहस्पतिवार शाम को ही बभनान में जबरन रेलवे क्रांसिंग पार करने में दो युवकों की मौत हो गई, दो का इलाज चल रहा है। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed