{"_id":"61eae314cd96564abf762cef","slug":"80-people-found-corona-positive-basti-news-gkp42448016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कैली मे स्वास्थ्य कर्मी सहित 80 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: कैली मे स्वास्थ्य कर्मी सहित 80 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैली चिकित्सालय के दो स्वास्थ्य कर्मी सहित 80 लोग संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में 80 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें मुंबई-दिल्ली से आनेवाले प्रवासियों, स्थानीय लोगों के साथ-साथ ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात दो स्वास्थ्य क र्मी शामिल हैं।
मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 75 लोग निगेटिव मिले हैं। इस प्रकार जिले में कुल 440 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 935 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना की जांच को लेकर टीम को और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भरपूर इंतजाम स्वास्थ्य विभाग ने किए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर मुंबई- दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।