फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 school seel

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लगाए गए ताले

Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
8  school seel
गैर मान्यता प्राप्त आठ विद्यालयों में जड़ा ताला
विज्ञापन

बस्ती। विकास खंड हर्रैया में खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा के नेतृत्व में एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को आठ विद्यालयों में ताला जड़ दिया। इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने को कहा।
खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा ने बताया कि बीएसए की ओर से क्षेत्र के 15 विद्यालयों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इनमें से आठ विद्यालय बंद हो गए हैं और संचालित सात विद्यालय में से दिवाकरपुर, अशोकपुर, इंदौली न्याय पंचायत के चार विद्यालय साकेत चिल्ड्रन एकेडमी भीटी मिश, आईएमएस चिल्ड्रन एकेडमी भीटी मिश्र, ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर धीरनपुर, मां विंध्यवासिनी शिक्षण संस्थान बेलभरिया में ताला लगाकर एक लाख जुर्माने का नोटिस प्राप्त कराई गई। क्षेत्र में अब तक कुल 103 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, उमेश सिंह, संदीप सिंह, नरेंद्र पांडेय, विवेक कांत पांडेय, हनुमान दुबे, इश्तियाक अहमद, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, नृपेंद्र, शोभाराम, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed