{"_id":"6434578318e661af6404a894","slug":"75-bigha-crop-distroy-basti-news-c-7-1-120998-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफार्मर के तार पर बैठी चिड़िया तो लग गई आग, 75 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफार्मर के तार पर बैठी चिड़िया तो लग गई आग, 75 बीघा फसल जली
Tue, 11 Apr 2023 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:32 PM IST
सार
महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अच्तपुर (बुधईपुर) गांव के सिवान में दोपहर में बिजली की चिंगारी से 50 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरबिग्रेड को दिया तो मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सोनहा क्षेत्र के बरहपुर पुरवें के सिवान में लगी आग।
विस्तार
बढ़ती गर्मी व शार्ट-सर्किट से आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सोनहा के बरहपुर में ट्रांसफार्मर के तार पर चिड़िया बैठ जाने के कारण शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अच्तपुर (बुधईपुर) गांव के सिवान में आग लगने से 50 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली के बरहपुर पुरवे के सिवान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिससे बरहपुर पुरवे के किसान पुद्दुल सिंह व पंकज सिंह के गेहूं की पूरी फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय मौर्य के अनुसार सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे एक खेत में लगे ट्रांसफार्मर के तार पर एक चिड़िया बैठ गई जिससे शार्ट-सर्किट हो गई और निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
महाराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अच्तपुर (बुधईपुर) गांव के सिवान में दोपहर में बिजली की चिंगारी से 50 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरबिग्रेड को दिया तो मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। रखिया गांव के प्रधान सुग्रीम यादव, राम करन, राम लेश व सरजू समेत दर्जन भर किसानों के खेतों में खड़ी 50 बीघे गेहूं व गन्ने की फसल राख में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन
हर्रैया के एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि आगजनी से पीड़ित किसानों को शासकीय सहयोग दिया जाएगा। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के सेखुई गांव में शाम को लगभग तीन बजे अज्ञात कारण से लगी आग में हनुमान सिंह के खेत में गन्ने की फसल जलने लगी। आग की लपटें देख जुटे किसानों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण वह असफल रहे।
इसी बीच आग ने राघवेंद्र सिंह के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बावजूद इसके दोनों किसानों की तकरीबन छह बीघे गन्ने की फसल जल चुकी थी।