फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जांच करने एडी बेसिक पहुंचे बीएसए कार्यालय 17-23-52

जांच करने एडी बेसिक पहुंचे बीएसए कार्यालय 17-23-52

Thu, 03 Aug 2017 05:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
जांच करने एडी बेसिक पहुंचे बीएसए कार्यालय 17-23-52
बस्ती। सर्व शिक्षा अभियान के मद से 32 लाख रुपये से छात्र प्रोफाइल और रिपोर्ट कार्ड की छपाई के बंदरबांट के मामले में पूर्व बीएसए की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आरोप पत्र देने के बाद एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी टीम के साथ बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। चार घंटे तक चली जांच में कई नये तथ्य उभरकर सामने आए। टीम ने संबंधित से बयान लिया और पत्रावली साथ में ले गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी की माने तो छपाई के मामले में संगठित होकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। इसमें बीएसए, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त लेखाधिकारी, लेखाकार सहायक और ठेकेदार की भूमिका रही है। बताया कि हालांकि वह इस मामले में पांच माह में पत्रावली उपलब्ध न कराने को लेकर बीएसए को आरोप पत्र थमा चुके हैं। कमिश्नर ने भी एडी बेसिक की रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए शासन को लिख चुके हैं। बताया कि मामला मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से जांच करने के आदेश आ चुके हैं। एडी बेसिक कहते हैं कि इस प्रकरण में कोई बच नहीं पाएगा। इसमें शामिल सभी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जांच टीम में मिथिलेश श्रीवास्तव व शैलेंद्र गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed